big breakingउत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

राजकीय स्कूलों के निरीक्षण में शिक्षकों के लापरवाही की खुली पोल

तीन सहायक अध्यापकों के वेतन काटने का निर्देश, लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप

R News Manch

राजकीय स्कूलों के निरीक्षण में शिक्षकों के लापरवाही की खुली पोल

तीन सहायक अध्यापकों के वेतन काटने का निर्देश, लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप

बलिया: जनपद बलिया के रसड़ा तहसील अंतर्गत चिलकहर शिक्षा क्षेत्र के 6 राजकीय स्कूलों का आजमगढ़ के मंडलीय समन्वयक एमडीएम राजेश कुमार शाह ने विगत 28 जनवरी को निरीक्षण किया। इसके तहत लापरवाह तीन शिक्षकों का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। जबकि एक प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का अनुमोदन किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आजमगढ़ के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा किए गए कार्रवाई संबंधित आदेश की प्रतिलिपि बलिया बेसिक कार्यालय पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप मच गया। जो पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

 

कार्रवाई रिपोर्ट के अनुसार निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय अमतहार पर सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार अनुपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगीडीह पर भी सहायक अध्यापक श्रीकांत पांडे अनुपस्थित मिले। जिनका एक एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरेजी पर 8 दिन से बिना हस्ताक्षर गायब मिली सहायक अध्यापक प्रियंका सिंह का आठ दिन का वेतन काटने का अनुमोदन किया गया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय जोगीडीह पर एक भी छात्र न मिलने पर प्रधानाध्यापक इमामुद्दीन की घोर लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित करने की संस्तुति की गई है। जबकि अन्य तीन राजकीय स्कूलों पर स्थिति संतोषजनक मिला।


R News Manch

Related Articles