बलिया के साड़ी दुकान पर लगी भीषण आग
आसपास के कई दुकानों भयंकर धुआं से हुआ भारी नुकसान
बलिया के साड़ी दुकान पर लगी भीषण आग
आसपास के कई दुकानों भयंकर धुआं से हुआ भारी नुकसान
बलिया: जनपद बलिया के नगरा बाजार में शनिवार की सुबह 8 बजे के आसपास साड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटों के साथ तेज धुआं के गुबार को देख कर लोगों की भीड़ जुट गई। मुमताज साड़ी हाउस के नाम से संचालित दुकान में लगी भीषण आग के कारण आसपास के दुकानदारों के भी दुकान को काफी नुकसान हुआ। लोगों ने हिम्मत कर किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब दो घंटे तक आग बुझाने का प्रयास होता रहा। लेकिन आग काफी भयंकर थी और दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग को अन्य दुकान और बाजार में फैलाने से रोकने में लोग सफल रहे लेकिन आग के भयंकर धुआं के गुबार से आसपास के दुकान में रखा कपड़ा भी खराब हो गया। मुमताज साड़ी हाउस के दुकान में आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके आसपास भी कई रेडीमेड कपड़ा के दुकान संचालित है। जिसके कारण अन्य दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।







