big breakingउत्तरप्रदेशराजनीति
पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने सोनाडीह में मां भगेश्वरी मंदिर का किया दर्शन
बंदर को खिलाया मुढ़ी लावा
पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने सोनाडीह में मां भगेश्वरी मंदिर का किया दर्शन, बंदर को खिलाया मुढ़ी लावा

बलिया: पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी रविवार को दोपहर 3 बजे अचानक बेल्थरारोड पहुंचे और सोनाडीह के विख्यात मां भगेश्वरी मंदिर में मां भगेश्वरी परमेश्वरी माता का दर्शन किया और पूजन के बाद मंदिर का परिक्रमा भी किया। जिसके बाद पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने मंदिर परिसर में मौजूद बंदर को मुढ़ी लावा भी खिलाया। इस मौके पर मौजूद सपा नेताओं से पूर्व मंत्री ने मुलाकात किया और क्षेत्रीय राजनीति पर चर्चा की। इस दौरान सपा नेता आनंद यादव, सोनू यादव, अमरजीत चौधरी, जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव समेत अनेक सपा नेता एवं कार्यकर्ता संग स्थानीय लोग मौजूद रहें।








