big breakingक्राइमबलिया

डिजिटल रेप के दो आरोपी को भीमपुरा पुलिस ने पकड़ा

नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के भीमपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को नाबालिग किशोरी के साथ डिजिटल रेप के आरोप में दो आरोपियों को इब्राहीमपट्टी पावरग्रिड के पास से गिरफ्तार किया है। जिसे संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। भीमपुरा थानाध्यक्ष आरएस नागर ने बताया कि सामुहिक दुष्कर्म के प्रयास और डिजिटल रेप के मामले में अभियुक्त सतीश यादव और सचिन राजभर ग्राम भिंडलखनसिंहा निवासी को पकड़ लिया गया है। जो पास के गांव की एक नाबालिग किशोरी के साथ जबरदस्ती कर रहे थे। पीड़िता की मां के तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
पीड़िता की मां की तहरीर पर दो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
डिजिटल रेप की शिकार हुई पीड़िता की मां के तहरीर पर भीमपुरा पुलिस ने मामले में मुकदमा सं. 180/22 के तहत भादवि की धारा 376डी, 323, 504, 506, 3(2)(वी) एससीएसटी एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी जांच के तहत शनिवार को पुलिस ने घेराबंदीकर इब्राहीमपट्टी पावर ग्रिड के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वालों में इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप दूबे, सिपाही सालिक राम वर्मा, विश्ज्ञाल गुप्ता, हेड कांस्टेबल प्रभुनारायण यादव शामिल थे।
शौच गई किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म का प्रयास
घटना गुरुवार की देर शाम की बताई जा रही है। शौच के लिए जा रही नाबालिग किशोरी को दो मनबढ़ों ने जबरन पकड़ लिया और पास के खेत में ले गए। दोनों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती किया। इस दौरान किशोरी के विरोध करने और होहल्ला पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद पकड़े जाने के भय से दोनों युवक मौका देखकर भाग निकले। मामले को लेकर पीड़िता ने एसपी से भी मदद की गुहार लगाई थी।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *