big breakingउत्तरप्रदेशदेवरियाबलियामऊराजनीति

हर वर्ग को भाजपा ने ठगा, सपा के सहयोग से केंद्र में बनेगी अगली सरकार 

सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव का हुआ भव्य स्वागत, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद भी हुए शामिल

R News Manch

हर वर्ग को भाजपा ने ठगा, सपा के सहयोग से केंद्र में बनेगी अगली सरकार 

सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव का हुआ भव्य स्वागत, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद भी हुए शामिल

बलिया : समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बने आद्याशंकर यादव का शुक्रवार को बलिया जनपद के बेल्थरारोड में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। ओपन कार में प्रदेश सचिव का काफिला नगर के मुख्य मार्ग होते हुए तिनमुहानी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। इस मौके पर सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रुद्रप्रताप यादव का भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद कर पार्टी समर्थन में जमकर नारे लगाए। राधिका मैरेज हाल में आयोजित स्वागत समारोह में आद्याशंकर यादव ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी भी शामिल हुए। नेताओं ने आद्याशंकर यादव का स्वागत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के हर वर्ग को ठगा है। दावा किया कि केंद्र में अगली सरकार सपा के सहयोग से ही बनेगी और यूपी में सपा की सरकार बनेगी। घोसी उप चुनाव से जनता ने यह साफ कर दिया है कि अब भाजपा के दिन लद गए हैं। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, अंगद यादव, मतलूब अख्तर, जिलाध्यक्ष मऊ दूधनाथ यादव, गुड्‌डू‌ चौधरी, रुद्रप्रताप यादव, शमशाद बांसपारी, इरफान अहमद, आनंद यादव, संतोष यादव, बब्बन यादव, विजय यादव, राजेश यादव, अशोक यादव, गोपी यादव, अमरजीत, इरफान अहमद, सोनू यादव, देवेन्द्र यादव, अमरजीत, सोनू यादव, रामाश्रय फाइटर समेत भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles