big breakingबलिया

भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की छवि धूमिल करने के लिए हुई थी रोड़ेबाजी, दो पर मुकदमा दर्ज

आयोजक की तहरीर पर नगरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में स्टेज शो के दौरान भोजपुरी कलाकार पवन सिंह पर रोड़ेबाजी करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। दोनों ने पवन सिंह की छवि धूमिल करने के लिए जानबूझकर रोड़ेबाजी किया। जिससे बवाल हुआ। आयोजक विक्रांत सिंह के लिखित तहरीर पर नगरा पुलिस ने गनेश ग्राम अतरौली करमौता नगरा एवं अमरजीत यादव ग्राम कहिनौरा हलधरपुर मऊ निवासी के खिलाफ भादवि की धारा 323 और 336 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी के गिरफ्तारी हेतु छापामारी भी तेज कर दिया। आपको बता दें कि विगत 6 मार्च को विक्रांत सिंह के भाई रणविजय सिंह का बहूभोज कार्यक्रम निकासी गांव में था। भोजपुरी स्टार पवन सिंह व अन्य की मौजूदगी में स्टेज शो का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच रात 11 बजे के आसपास आरोपियों ने भोजपुरी कलाकार पवन सिंह पर ईंट का टुकड़ा फेंक दिया। जो पवन सिंह के सीधे गाल पर लगा। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। रोड़ेबाजी करने वाले को गांव के कई लोगों ने देखा और जानकारी दिया है। मांगलिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद आज आयोजक से मिले लिखित तहरीर पर नगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *