big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

ढाई लाख रुपया घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

बलिया में एंटी करप्शन टीम को मिली सफलता

R News Manch

ढाई लाख रुपया घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
बलिया में एंटी करप्शन टीम को मिली सफलता
बलियाः एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ के अधिकारियों ने बुधवार को बलिया चकबंदी विभाग के एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को ढाई लाख रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिससे जनपद के भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। भ्रष्टाचार निवारण आजमगढ़ के एंटी करप्शन इंस्पेक्टर श्याम बाबू, शैलेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह भदौरिया, ब्रजेश द्विवेदी एवं कैलाश चंद्र की टीम ने बलिया सदर से ढाई लाख रुपया घूस लेते राजेश कुमार राय को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिसने एक महिला से विभागीय कार्य के नाम पर दस लाख रुपया की मांग किया था। जिसके तहत महिला पहली किस्त ढाई लाख रुपया लेकर पहुंची थी। अधिकारियों ने पूरे मामले को ट्रैपकर ढाई लाख रुपया के साथ भ्रष्ट चकबंदी कर्मचारी को दबोच लिया। अधिकारियों ने मामले में गिरफ्तार भ्रष्ट चकबंदी कर्मचारी के बयान के आधार पर सहायक चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।


R News Manch

Related Articles