big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

तेज रफ्तार कार ने किसान को रौंदा

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

R News Manch

रसड़ा में तेज रफ्तार कार ने किसान को रौंदा
मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
बलियाः जनपद बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव के पास गुरुवार दोपहर एक बजे के आसपास तेज रफ्तार एक कार ने बालचंद्र प्रसाद 55 वर्ष को रौंद दिया और वाहन समेत चालक निकल भागा। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस की मदद से जख्मी हालत में बालचंद्र प्रसाद को तत्काल रसड़ा सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के समय बालचंद्र प्रसाद अपने खेत से खेती का काम निपटाने के बाद सर पर बोझा लेकर पैदल ही ग्राम अमहर पट्टी दक्षिण रसड़ा स्थित अपने घर जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार काले रंग की कार ने जोरदार टक्कर मार दिया और बलिया की तरफ फरार हो गया। घटना को लेकर मृतक के पुत्र नितीश कुमार रंजन के लिखित तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाही तेज कर दी।


R News Manch

Related Articles