चकबंदी लेखपाल पर 23 हज़ार हजम करने का आरोप
पीड़ित ने बेल्थरारोड तहसील में मचाया बवाल!








चकबंदी लेखपाल पर 23 हज़ार हजम करने का आरोप
कसौंडर निवासी पीड़ित ने बेल्थरारोड तहसील में मचाया बवाल!
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील स्थित चकबंदी कार्यालय में सोमवार को अचानक हड़कंप मच गया, जब कसौंडर नवपुरा निवासी रितेश यादव वहां पहुंच गए। आरोप है कि चकबंदी लेखपाल अनिल यादव ने खेत विवाद सुलझाने के नाम पर घर बुलाकर 23 हज़ार रुपए लिए, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी काम नहीं किया।
पीड़ित का कहना है कि मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा हुआ है और आपसी सहमति के बाद भी लेखपाल न सिर्फ खेत की जुताई रोक रहे हैं, बल्कि गलत रिपोर्ट लगाने की धमकी भी दे रहे हैं। रितेश ने सोमवार को जैसे ही पत्रकारों के सामने यह राज खोला, चकबंदी कार्यालय में अफसरों के पसीने छूट गए और माहौल गरमा गया।
पीड़ित ने बताया कि 24 बिगहा के पूरे खेत में विपक्षी के हिस्से में 8 बिगहा है और उसके हिस्से में 16 बिगहा है। इसी खेत के जुताई बुआई को लेकर भीमपुरा थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष मदन पटेल की मौजूदगी में आपसी सहमति बनी। जिसके कारण विपक्षी ने अपने हिस्से में धान की बुआई किया लेकिन अब चकबंदी लेखपाल द्वारा अड़ंगेबाजी के कारण उसके ही हिस्से की खेत अब तक खाली पड़ी है। इसके लिए लेखपाल ने दबाव बनाकर 40 हजार की मांग किया और 23 हजार ले लिया और अब काम भी नहीं कर रहे हैं। पैसा भी वापस मांगने पर डरा धमाका रहे हैं।


