छात्राओं ने बांधी राखी, कच्चे धागों से मिली मजबूत बंधन की शिक्षा
SDM और थानेदार को RSD Public School की छात्राओं ने बांधी राखी






SDM और थानेदार को RSD Public School की छात्राओं ने बांधी राखी, कच्चे धागों से मिली मजबूत बंधन की शिक्षा
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील और उभांव थाना परिसर में रक्षाबंधन पर एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। जहां हल्दीरामपुर के चर्चित RSD Public School (आरएसडी पब्लिक स्कूल) की नन्हीं छात्राएं राखी और मिठाई लेकर पहुंचीं। छात्राओं ने और SDM देवेंद्र पांडे, तहसीलदार अजीत सिंह, उभांव थाना पर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं मौजूद एसआई की कलाई पर दिल से राखी बांधी। कच्चे धागे के पवित्र बंधन से छात्राओं ने उनके सुरक्षा की कामना की। इस दौरान छात्राओं ने राखी के साथ ही सुरक्षा, कानून और सेवा-समर्पण पर खुलकर वार्ता की। अधिकारियों ने उनके सफल जीवन की कामना की और उन्हें देशभक्ति एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
स्कूल प्रिंसिपल राघवेंद्र सिंह ने कहा कि उनका मकसद है कि बच्चे अपने त्यौहार के उद्देश्य और इसके पवित्र संदेश को समझे। साथ ही उनमें प्रशासन के प्रति सम्मान और समाजसेवा का जज़्बा जागृत हो।”
त्योहार के दिन स्कूल की इस अनोखी पहल ने भावनाओं के साथ-साथ छात्रों के दिल में जिम्मेदारी और सेवा की अमिट छाप छोड़ गई। अधिकारियों को राखी बांधने में रागिनी, रिया सिंह, नित्या सिंह, कनक, श्रेया श्रीवास्तव, काजल साहनी, गुड़िया प्रजापति, पल्लवी, आयुषी तिवारी, रोली यादव, अंजली, श्रुति बरनवाल, संतोषी, नंदनी कुमारी, चारुल सिंह, सिद्धि सिंह, श्वेता पूरी के साथ शिक्षक श्वेता राय, प्रवीण राय, अर्पना दुबे शामिल रहे।






