बलिया में सियासी जंग, काली सेना संस्थापक पर घमासान!
राष्ट्रीय समानता दल ने किया शांभवी पीठाधीश्वर पर कार्रवाई की मांग






बलिया में सियासी जंग, काली सेना संस्थापक पर घमासान!
राष्ट्रीय समानता दल ने किया शांभवी पीठाधीश्वर पर कार्रवाई की मांग
बलिया: रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले के बाद हमलावर को ₹51 हज़ार इनाम देने के ऐलान के बाद फिर से सुर्खियों में आए काली सेना संस्थापक और शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप अब खुद विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस बयान को लेकर बलिया जिले की राजनीति में गरमी चरम पर है। शुक्रवार को बेल्थरारोड तहसील में राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और इस ऐलान को “समाज में जहर घोलने और हिंसा भड़काने वाला कदम” बताया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप काली सेना पर तत्काल पाबंदी लगाने और स्वामी आनंद स्वरूप के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष सीताराम प्रधान, प्रेमचंद वर्मा, श्रवण मौर्य, उपेंद्र मौर्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


