big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

सीयर ब्लॉक में अब चलेगा फैसल आलम का फैसला, नए बीडीओ ने किया कार्यभार ग्रहण

पहले ही दिन दिखे एक्शन मोड में, साफ- सफाई को लेकर दिए कड़े निर्देश

R News Manch

सीयर ब्लॉक में अब चलेगा फैसल आलम का फैसला, नए बीडीओ ने किया कार्यभार ग्रहण

पहले ही दिन दिखे एक्शन मोड में, साफ- सफाई को लेकर दिए कड़े निर्देश

 सरयू के तटवर्ती इलाकों का किया निरीक्षण

बलिया: जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर शुक्रवार को सीयर ब्लॉक के नए बीडीओ के रूप में फैसल आलम ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही सीयर ब्लॉक के नवागत बीडीओ फैसल आलम ने साफ-सफाई से लेकर विकास योजनाओं तक पर अपना दमदार तेवर दिखा दिया। ब्लॉक में कदम रखते ही उन्होंने अफसरों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि “गंदगी बर्दाश्त नहीं और काम में लापरवाही तो बिल्कुल नहीं चलेगी। 

उन्होंने एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडे के साथ सरयू किनारे तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद ब्लॉक में उन्होंने बारिश में पानी टपकने से पहले ही ब्लॉक के छत की सफाई कराने का निर्देश भी जारी कर दिया।

बीडीओ ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान साफ कहा कि जरूरतमंदों को हर सरकारी योजना से जोड़ना और ब्लॉक पर आने वाले हर शख्स को सहज सेवा देना मेरी पहली प्राथमिकता है।

पहले ही दिन उन्होंने मनरेगा सेल से लेकर डवाकरा हॉल, ग्राम विकास अधिकारी कक्ष और लेखाकार कक्ष तक पूरा ब्लॉक खंगाल डाला। इस दौरान एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी रविभूषण सिंह समेत तमाम कर्मचारी भी मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles