SSBL इंटर कॉलेज में ड्यूटी से “गायब रहने वाले शिक्षक के मामले ने पकड़ा तूल!
लापरवाह शिक्षक पर प्रधानाचार्य हुए मेहरबान तो देवरिया DIOS तक पहुंचा मामला






देवरिया SSBL इंटर कॉलेज में ड्यूटी से “गायब रहने वाले शिक्षक के मामले ने पकड़ा तूल!
आरोपी लापरवाह शिक्षक पर प्रधानाचार्य हुए मेहरबान तो देवरिया DIOS तक पहुंचा मामला, निष्पक्ष जांच की मांग से लटकी कार्रवाई की तलवार
यूपी: जनपद देवरिया का SSBL इंटर कॉलेज इन दिनों ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षक डॉ अरविंद कुमार शुक्ला के लापरवाही को लेकर चर्चा में है। ड्यूटी से रहस्यमय तरीके से गायब रहने वाले शिक्षक डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला को लेकर कॉलेज में महाभारत छिड़ गई है। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद जब जांच हुई, तो प्रधानाचार्य ने मानो जादू की छड़ी घुमा दी और लापरवाह बताए जा रहे शिक्षक को क्लीन चिट दे दी!
बस फिर क्या था, शिकायतकर्ता शिक्षक देवदत्त तिवारी भड़क उठे। गुरुवार को वे सीधा देवरिया DIOS के दफ्तर पहुंचे और लिखित शिकायत सौंप कर निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने शिक्षक डॉ. शुक्ला के साथ ही उनका “बचाव अभियान” चलाने वाले प्रधानाचार्य की भूमिका की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग कर डाली।
इस शिकायती के बाद कॉलेज के गलियारों में चर्चाओं का बाज़ार गरम है, माहौल तनावपूर्ण, और सभी की निगाहें अब DIOS के फैसले पर टिकी हैं।



