किराना दुकान पर पेट्रोल लेने के बहाने दुकानदार संग दबंगई
बीचबचाव कर रही महिला पर चाकू से हमला, हुई जख्मी, 4 पर मुकदमा दर्ज










तेलमा के किराना दुकान पर पेट्रोल लेने के बहाने दुकानदार संग दबंगई, बीचबचाव कर रही महिला पर चाकू से हमला, हुई जख्मी, 4 पर मुकदमा दर्ज
बलिया: उभांव थाना के तेलमा जमालुद्दीनपुर गांव में किराना दुकान पर पेट्रोल लेने के बहाने दुकानदार प्रेमप्रकाश गोंड 48 वर्ष से बदमाशों ने जमकर दबंगई की। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई की और चाकू निकाल लिया। शोर शराबा सुनकर दुकानदार प्रेमप्रकाश गोंड की भाभी आरती देवी 51 वर्ष दुकान में पहुंची तो दबंगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस दौरान बीचबचाव करने के दौरान आरती देवी पर दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया और भाग निकले। महिला को हाथ में चाकू लगा है। जिन्हें सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित प्रेमप्रकाश गोंड ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला 18 अगस्त के शाम की है। जिसकी जांच के बाद अमरनाथ यादव, सूर्य प्रकाश यादव उर्फ बाघ यादव, कुंजबिहारी यादव एवं पंकज यादव नामक चार लोगों के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जबकि पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी उनके परिजनों के साथ दबंगई कर चुके हैं।



