अज्ञात वाहन के धक्के से घर लौट रहे मजदूर की मौत
बेल्थरा बाजार के पास हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अज्ञात वाहन के धक्के से घर लौट रहे मजदूर की मौत
बेल्थरा बाजार के पास हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम







बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के बेल्थरा बाजार गांव के पास देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से अभिमन्यु राजभर 28 वर्ष ग्राम ककरासो निवासी की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के समय मृतक अभिमन्यु राजभर किसी रिश्तेदारी से लौट रहे थे और किसी वाहन से बेल्थरा बाजार उतरकर पैदल ही अपने घर जा रहे थे। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया और निकल भागा। मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता सतीश गुप्ता ने घटना की सूचना तत्काल उभांव थाना पुलिस को दी और युवक को घायलावस्था में एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान, समाजसेवी अभिमन्यु राजभर समेत अनेक लोग उभांव थाना पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में मदद किया।



