


यूनियन बैंक खाते से 92 हजार की डिजिटल ठगी
भीमपुरा थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
बलिया: जनपद बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरनाग बसंतपुर गांव निवासी सत्यम गुप्ता के साथ जो हुआ, वो हर बैंक ग्राहक के लिए चेतावनी है। घर बैठे-बैठे उनके यूनियन बैंक खाते से 92 हजार रुपये चुपचाप उड़ गए, और उन्हें कानों-कान खबर तक नहीं हुई। यह पूरा खेल 19 मई को हुआ, जब बेल्थरारोड यूनियन बैंक के खाते से मोबाइल फोन के जरिए किसी अज्ञात शातिर ने पैसा उड़ाकर किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिया।
जब सत्यम को पैसे की जरूरत पड़ी और उसने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसके होश उड़ गए। ठगी की भनक लगते ही उन्होंने भीमपुरा थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D के तहत रविवार की रात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर ठगों की यह डिजिटल ठगी क्षेत्र में काफी चर्चा में है।


