big breakingबलिया

पुलिसिया निगरानी में हुई विवादित भूमि की नापी

भूमि विवाद के दौरान राजस्व अधिकारियों से खूब हुआ बकझक

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के वीरभानपुर गांव में शनिवार को पुलिसिया निगरानी में राजस्व अधिकारियों द्वारा विवादित भूमि की नापी की गई। इस दौरान दो पक्षों में जबरदस्त तनाव व्याप्त रहा। लेकिन पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्वक नापी पूरी की गई। इस दौरान कई बार दोनों पक्षों के टीका टिप्पणी के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई लेकिन पुलिस की मौजूदगी में नापी पूरी कर ली गई। हालांकि भूमि विवाद के दौरान राजस्व अधिकारियों से बकझक भी हुआ। इस दौरान तीन घंटे तक राजस्व अधिकारियों की टीम गांव में जमी रही। गांव के अरमान पुत्र आलमगीर एवं मंसूर आलम के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। नायब तहसीलदार अनिल यादव के निर्देश पर शनिवार को राजस्व की टीम यहां नापी के लिए पहुंची और पूरे विवादित एरिया में दोनों पक्षों की मौजूदगी में जरीब गिराकर नापी की गई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक मनोज सिंह, क्षेत्रीय लेखापाल महत्तम प्रसाद, आलोक पांडे, आलोक रंजन समेत अनेक राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *