आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष ने शुरू किया आमरण अनशन
विवादित भूमि की नापी को लेकर गांव में पहुंची राजस्व टीम लेकिन कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष ने शुरू किया आमरण अनशन
विवादित भूमि की नापी को लेकर गांव में पहुंची राजस्व टीम लेकिन कार्यशैली पर उठ रहे सवाल






बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत भीमपुरा थाना के शाहपुर टिटिहा गांव में विवादित आबादी की भूमि की नापी मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान ने गुरुवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। हालांकि आंदोलन शुरू होते ही राजस्व टिम भी गांव में पहुंच गई और नापी को लेकर आंदोलनकारी से वार्ता किया लेकिन सार्थक वार्ता न होने के कारण आंदोलनकारी ने नापी होने तक अनशन जारी रखने की घोषणा की। जिसके बाद नापी टीम के राजस्व कर्मचारियों के कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे है। जबकि सिंहासन चौहान ने बताया कि पिछले करीब आठ वर्ष से गांव के आराजी नं 107 की नापी के लिए आवेदन दे रहे है लेकिन भूमाफियाओं के दबाव में तहसील के राजस्व अधिकारी इसकी नापी से कतराते रहे है। जिस पर दबंगों का कब्जा है और ग्रामीणों के शादी समारोह के लिए इकलौते सार्वजनिक भूमि का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाता।


