big breakingबलिया

नहीं रही महिला प्रधान, हार्टअटैक से निधन 

R News Manch

नहीं रही महिला प्रधान, हार्टअटैक से निधन  

सीयर ब्लॉक के प्रधान, अधिकारी और क्षेत्रवासियों में शोक

सरयू किनारे हुआ अंतिम संस्कार

बलिया: जनपद बलिया के सीयर ब्लॉक के जजौली ग्राम पंचायत की महिला प्रधान मालती सिंह की 55 वर्ष की अवस्था में गुरुवार को अचानक हार्टअटैक आने से निधन हो गई। जिनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधान पति प्रहलाद सिंह ने बताया कि अचानक हार्ट अटैक आने से उनका घर पर ही निधन हो गया। जिनका तुर्तिपार श्मशान घाट पर सरयू किनारे अंतिम संस्कार किया गया। सूचना मिलते ही बीडीओ शिवांकित वर्मा, एडीओ पंचायत मनोज सिंह, सचिव रामकिशोर, प्रधान प्रतिनिधि शक्ति सिंह , रमाशंकर यादव बाउल, सुमेर सिंह, आशुतोष यादव, अनंतदेव सिंह टाइगर, उमेश चौरसिया, सज्जन पासवान समेत अनेक प्रधान और स्थानीय लोगों ने निधन पर शोक व्यक्त किया।


R News Manch

Related Articles