हंसू के बाद बेल्थरारोड का माननीय कौन?
धनंजय कन्नौजिया, गोरख पासवान, छट्ठू राम, संतोष राम भी बहा रहे पसीना, प्रवीण को सही मौके की तलाश

हंसू के बाद बेल्थरारोड का माननीय कौन?
धनंजय कन्नौजिया, गोरख पासवान, छट्ठू राम, संतोष राम भी बहा रहे पसीना, प्रवीण को सही मौके की तलाश
सुरक्षित सीट पर अपनी जीत पक्की बता रहे 2027 के दावेदार







यूपी: उत्तर प्रदेश के बागी बलिया जनपद में इकलौते सुरक्षित सीट बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर 2027 में जीत का ताज किसका होगा? पूर्व विधायक गोरख पासवान, धनंजय कन्नौजिया और हंसू राम के बाद अगला विधायक कौन होगा? इसकी चर्चा और जोड़ तोड़ अभी से ही तेज है। 2012 से 17 तक सपा से विधायक रहे गोरख पासवान, 2017 से 22 तक बीजेपी के विधायक रहे धनंजय कन्नौजिया दोनों ही क्षेत्र की अगुवाई कर चुके हैं। फिलहाल दोनों बीजेपी में अपनी भविष्य तलाश रहे है और टिकट को होड़ में लगे हैं। जिसमें नए अंदाज में सक्रियता बढ़ाने के कारण फिलहाल धनंजय कन्नौजिया का पलड़ा भारी नजर आने लगा है। जबकि सपा से टिकट न मिलने से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हुए गोरख पासवान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में मजबूत छवि बनाने का अभी संघर्ष कर रहे है। लेकिन आमजन में उनकी पहचान और पकड़ मजबूत है। बसपा से बीजेपी में शामिल होने के बाद 2022 में बीजेपी से टिकट पाकर हारने के बावजूद सबसे ज्यादा सक्रियता दिखाने वाले छट्ठू राम लगातार अपनों को मानने में लगे है। ऐसे में राजनीतिक मजबूरी के तहत बीजेपी में इन दिनों हर कार्यक्रम में गोरख पासवान, धनंजय कन्नौजिया और छट्ठू राम की एक साथ मौजूदगी सामान्य बात हो गई है। लेकिन तीनों दिग्गजों के छवि और प्रभाव में बहुत अंतर है। 2027 को लेकर पार्टी इन पर भले ही विचार कर रही हो लेकिन अभी और भी कई दावेदार भाजपा में जुगाड लगाने के लिए ताकझाक कर रहे है। इधर वर्तमान सुभासपा विधायक हंसू राम क्षेत्र में खूब पसीना बहा रहे हैं और दूसरी पारी खेलने के लिए लगातार क्षेत्र के विकास की धुन में लगे है लेकिन खबर है कि इनकी फिलहाल अपने ही दल में नहीं बन रही। जिसके कारण वे भी सुरक्षित ठौर की तलाश में गुपचुप तरीके से अन्य विकल्प पर काम कर रहे है। विधायक हंसू राम अपने साइलेंट वर्क के भरोसे दूसरी पारी खेलने के लिए ठोस राजनीति जमीन बनाने और भरोसेमंद सहारा के लिए लगातार मैदान में जमे हैं।
वहीं सुभासपा और बसपा से चुनाव लड़कर अपना दम दिखा चुके प्रवीण प्रकाश की फिलहाल राजनीतिक सक्रियता शून्य है। लेकिन चुनावी बिगुल फूंकते है पैराशूट से चुनावी मैदान में उतरने के लिए वे पहले से भी जाने जाते है। जिसके कारण इनकी भी चर्चा होने स्वाभाविक है।
जबकि बसपा के दिग्गज नेता और मंत्री रहे स्व घूरा राम के पुत्र अनुराग गर्ग उर्फ संतोष राम इन दिनों सपा में मजबूत पकड़ बना चुके और पार्टी के प्रथम पंक्ति में इनकी जबरदस्त पकड़ मानी जाती है। हालांकि इनकी दबंग छवि काफी लोगों को खटकती है।
इसके अलावा भी बहुत नाम है जो बेल्थरारोड विधानसभा सीट से राजनीतिक अगुवाई को लेकर सही मौके और पार्टी से हरी झंडी मिलने की ताक में आमजन के बीच उठक बैठक कर रहे हैं। जिनकी चर्चा खूब हो रही है।


