big breakingबलियास्वास्थ्य

डीएम ने देखा, कैंसर हाॅस्पिटल में कैसे मरीजों के चेहरे पर आती है मुस्कान!

आयुष्मान भारत एवं जन आरोग्य अभियान का किया शुभारंभ

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील के इब्राहिमपट्टी में पूर्व पीएम चंद्रशेखर के नाम संचालित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टिट्यूट का जायजा लेने गुरुवार को डीएम रवींद्र कुमार पहुंचे और पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल डायरेक्टर डा. संजय सिंह के साथ यहां आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान का शुभारंभ किया। डीएम ने फीता काटकर योजना का शुभारंभ करते हुए मौजूद आमजन को आयुष्मान कार्ड के लाभ की जानकारी दी। डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण कर यह भी देखा कि कैंसर अस्पताल में मरीजों के चेहरे पर कैसे मुस्कान लौट रही है। डीएम ने यहां के डायलिसिस, आईसीयू वार्ड, कार्डियोलॉजी, आहार बिहार, मेडिसिन, नेत्र रोग, दंत रोग, न्यूरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग, हड्डी रोग, फार्मेसी, जनरल वार्ड, पूछताछ केन्द्र, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों से भी वार्ता की। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उसमें लगे जांच मशीनों की भी जानकारी ली और हॉस्पिटल के आसपास में बने कमरों का जायजा लिया। डीएम ने अस्पताल के डॉयरेक्टर डॉक्टर संजय सिंह से हॉस्पिटल के चिकित्सकीय सुविधा, मरीजों की सहूलियत एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनवर रासित फारुखी एवं अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *