big breakingउत्तरप्रदेशबलियामऊस्वास्थ्य

विदेश से प्रशिक्षण लेने मऊ शारदा नारायण अस्पताल पहुंची चिकित्सक

डॉ एकीका सिंह ने किया प्रशिक्षण कार्यकम का शुभारंभ, मिलेंगी कई सुविधाएं

R News Manch

यूपीः उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए चर्चित मऊ के शारदा नारायण अस्पताल की ख्याती गैर मुल्कों तक पहुंच गई है। विदेश से महिला चिकित्सक यहां ट्रेनिंग लेने पहुंची है। रविवार को विख्यात चिकित्सक डा. एकीका सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मऊ में इंडो गायनी में लेप्रेास्कोपिक सर्जरी का प्रशिक्षण लेगी विदेश चिकित्सक
जेद्दाह सऊदी अरबिया की डॉ फैजा ने इंडो गायनी में लप्रोस्कोपिक सर्जरी प्रशिक्षण के लिए मऊ जनपद के शारदा नारायण हॉस्पिटल को चुना है। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ एकीका सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की अस्पताल में अब इसका प्रशिक्षण कार्यकम आरंभ कर दिया गया है।
डॉ एकीका सिंह ने बताया की स्त्री गर्भाशय में दूरबीन पद्धति द्वारा सर्जरी की जाती है। इस उच्च तकनीक के परिक्षण के लिए डॉ फैजा ने शारदा नारायण हॉस्पिटल को केंद्र के रूप में चयनित किया है। मुंबई के डॉ नागेंद्र सरदेश पांडेय के साथ मिलकर अब इस क्षेत्र में अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ किया गया है। चिकित्सा के साथ ही इस उच्च तकनीक का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। विदेशी चिकित्सक के रूप में डॉ फैजा का प्रशिक्षण के लिए यहाँ आना जनपद के लिए गर्व की बात है। अब स्थानीय सहित राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सकों को यह प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध रहेगी।
श्रेष्ठ प्रबंधन के कारण डा. फैजा ने चुना शारदा नारायण अस्पताल
इस अवसर पर डॉ फैजा ने कहा की शारदा नारायण में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उपकरण एवं श्रेष्ट प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध है जो अपने आप में आश्चर्यचकित करने वाला है। यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त करना मेरे लिए उपलब्धि जैसा है। इस दौरान डॉ संजय सिंह व डॉ सुजीत सिंह ने डॉ फैजा व डॉ नागेंद्र सरदेश पांडेय को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *