big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का हुआ चुनाव

अध्यक्ष बने कमलेश कुमार यादव और संरक्षक असफाक अहमद

R News Manch

दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का हुआ चुनाव

अध्यक्ष बने कमलेश कुमार यादव और संरक्षक असफाक अहमद

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील पर शनिवार को दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। बलिया सदर अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी श्रीभगवान पांडे ने अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए बारी बारी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की। काफी गहमागहमी के बीच महत्वपूर्ण पदों के लिए एक एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जिसके कारण उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध घोषित किया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए कमलेश कुमार यादव एवं संरक्षक असफाक अहमद को चुना गया। जिलाध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव के साथ बेल्थरारोड रजिस्टार प्रमोद कुमार मद्धेशिया ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें बधाई दिया। चुनाव के दौरान उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, महामंत्री मुन्नीलाल यादव, कोषाध्यक्ष रामकवल यादव, उप कोषाध्यक्ष रमाशंकर शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामअवध यादव, रामप्रवेश यादव, तपेश्वर राम, नसीम जो, अशफाक को भी चुना गया। इस मौके पर बांसडीह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, वीरेंद्र रामपुरी समेत जनपद भर के दस्तावेज लेखक मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles