बदमाशों ने की मोबाइल, नगदी एवं मंगलसूत्र की छीनैती
साली के साथ बाइक सवार युवक को घेरकर बदमाशों ने की वारदात
बदमाशों ने की मोबाइल, नगदी एवं मंगलसूत्र की छीनैती
साली के साथ बाइक सवार युवक को घेरकर बदमाशों ने की वारदात
मांगलिक कार्यक्रम के बाद महिला को घर पहुंचाने जाने के दौरान रास्ते में हुई घटना




बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के जमुआंव गांव के पास मिशन नहर पुल के पास शनिवार बाइक से जा रहे देवर साली को रास्ते में घेरकर बदमाशों ने मंगलसूत्र, नगदी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान के छीनैती की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना से सहमे बाइक सवार अमित यादव उर्फ भोला यादव ग्राम तेलमा जमालुद्दीनपुर निवासी ने तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस की दी। जिसके बाद उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने तत्काल घटनास्थल का मौका मुआयना कर घेराबंदी शुरू कर दी। हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। घटना के समय बाइक सवार अमित उर्फ भोला यादव अपनी साली रूसमिला देवी को लेकर उनके घर ताड़ीबड़ागांव पहुंचाने जा रहा था। इस बीच सद्दोपुर के पास पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने जबरन उनकी बाइक रुकवाया। बदमाशों ने सबसे पहले बाइक की चाभी छीन कर दूर फेंक दिया और छीनैती के घटना को अंजाम देकर निकल भागे।


