समाधान दिवस पर भूमि विवाद निस्तारण के लिए एसडीएम ने बनाई कमेटी
पुलिस के साथ लेखपाल को दिए निर्देश, 12 में 5 मामलों का हुआ निस्तारण

समाधान दिवस पर भूमि विवाद निस्तारण के लिए एसडीएम ने बनाई कमेटी
पुलिस के साथ लेखपाल को दिए निर्देश, 12 में 5 मामलों का हुआ निस्तारण




बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां एसडीएम अखिलेश कुमार यादव ने आमजन के समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की लंबी कतार के कारण शनिवार को निर्धारित समय से अधिक तक एसडीएम ने सुनवाई की। इसमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, पैमाईश और रास्ता, नाली नाबदान से संबंधित रहा। एसडीएम अखिलेश कुमार यादव ने भूमि एवं रास्ता विवाद के मामले में पुलिस की मौजूदगी में लेखपाल को स्थलीय जांच करने के बाद जांच रिपोर्ट देने एवं पुलिस के सहयोग से मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह के सहयोग से एसडीएम ने कुल 12 मामलों में 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि अधिकांश शिकायती पत्र को संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को सौंप दिया। इसके पर राजस्व निरीक्षक विक्रम बहादुर सिंह, लेखपाल मनीष श्रीवास्तव, नितेश सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहें।






