big breakingबलिया

सिग्नल फेल होने से बेल्थरारोड रेलवे क्रासिंग पर आधा आधा घंटा खड़ी रही मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन 

पीएलसी लेकर पायलट ने बढ़ाई ट्रेन

R News Manch

सिग्नल फेल होने से बेल्थरारोड रेलवे क्रासिंग पर आधा आधा घंटा खड़ी रही मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन 

पीएलसी लेकर पायलट ने बढ़ाई ट्रेन

बलिया: वाराणसी रेल मंडल के बेल्थरारोड भटनी रेल खंड के रेल दोहरीकरण कार्य के कारण लार रोड रेलवे स्टेशन पर आई तकनीकी फाल्ट के कारण बेल्थरारोड का पश्चिमी रेल क्रासिंग के पास एडवांस सिग्नल फेल हो गया और दो ट्रेन बारी बारी से करीब आधा आधा घंटा तक कुंडैल रेल क्रासिंग पर खड़ी हो गई। जिससे रेल क्रासिंग का फाटक बंद रहा और आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि स्थानीय रेलवे स्टेशन से पीएलसी (पेपर लाइन क्लियर) टिकट मिलने के बाद ट्रेन के पायलट ने गाड़ी आगे बढ़ाई। मालगाड़ी डाउन देवरिया ट्रेन के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से हरी झंडी मिलने पर सुबह 3.21 पर निकली। इस समय रेल क्रासिंग फाटक संख्या 17 बी 1 के पास स्टार्टर सिग्नल पीला और एडवांस सिग्नल हरा था। लेकिन अचानक एडवांस सिग्नल लाल हो गया और ट्रेन रुक गई। रेल अधिकारियों के अनुसार लार रोड रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक स्टेटमेंट फेल होने के कारण अचानक सिग्नल में ऐसी त्रुटि आ गई। जिसके बाद पीएलसी यानी पेपर लाइन क्लियर टिकट मिलने के बाद सुबह 3.55 पर गाड़ी आगे बढ़ाई गई। जिससे ट्रेन करीब 34 मिनट तक रेल क्रासिंग पर ही खड़ी रही और रेल क्रासिंग बंद रहा।

इसके पूर्व शनिवार की रात 10.20 पर 65108 डाउन वाराणसी सीटी भटनी पैसेंजर ट्रेन भी यहां 24 मिनट तक रेल क्रासिंग पर खड़ी रही।


R News Manch

Related Articles