गो तस्करों की पिकअप हुई बेकाबू, डंफर में टक्कर मारकर चाय दुकान में घुसी
एक मवेशी की मौत, एक व्यक्ति जख्मी
गो तस्करों की पिकअप हुई बेकाबू, डंफर में टक्कर मारकर चाय दुकान में घुसी
एक मवेशी की मौत, एक व्यक्ति जख्मी




बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना अंतर्गत तुर्तीपार चौराहा पर गो तस्करों की तेज रफ्तार पिकअप रविवार की सुबह विपरीत दिशा से आ रही एक डंफर से टकराकर सड़क किनारे चाय दुकान में जा घुसी। जिससे अवधेश मिष्ठान्न की दुकान का टीनशेड और दो चौकी क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही मौके पर मौजूद प्रभु यादव 50 वर्ष ग्राम तुर्तीपार निवासी नामक व्यक्ति को हल्की चोट आई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप पर कुल सात गो वंशीय मवेशी सवार था, जिसमें से एक मवेशी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर उभांव पुलिस पहुंची और गो तस्करों के पिकअप को कब्जे में ले लिया लेकिन तब तक तस्कर मौके से वाहन छोड़ निकल भागे। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि गो तस्करों के पिकअप पर कुल सात मवेशी सवार थे इनमें एक की मौत हो गई है। पिकअप संख्या यूपी 60 ए टी 4301 को जब्त कर लिया गया है और पिकअप चालक एवं पिकअप मालिक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



