बीमार बहन को लेकर मऊ अस्पताल में था पूरा परिवार, विपक्षी ने रच दी बड़ी साजिश
पीड़ित ने एसडीएम से लगाई गुहार, मामला रामपुर कानूनगोयान गांव का
बीमार बहन को लेकर मऊ अस्पताल में था पूरा परिवार, विपक्षी ने रच दी बड़ी साजिश
पीड़ित ने एसडीएम से लगाई गुहार, मामला रामपुर कानूनगोयान गांव का






बलियाः जनपद बलिया अंतर्गत उभांव थाना के रामपुर कानूनगोयान गांव में विपक्षी ने खुद ही विवादित दीवार गिरवाकर उनके खिलाफ बड़ी साजिश रच दी। इसमें पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध रही। यह दावा करते हुए रामपुर कानूनगोयान गांव निवासी नवीन श्रीवास्तव एवं यशवंत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बेल्थरारोड तहसील में पहुंचकर एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र सौंपा और मदद की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया कि उनके विवादित बाउंड्री और भूखंड का मामला बलिया दिवानी न्यायालय में लंबित है। विपक्षी के पक्ष में कोई आदेश भी नहीं है। बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में विपक्षी ने पिछले दिनों दबंगई के साथ विवादित दीवार का निर्माण करा लिया और आधी रात को खुद ही साजिश रचकर मुंह पर गमछा लपेटकर दीवार को गिरा दिया। इस मामले में विपक्षी ने दीवार गिराने का आरोप उनके परिजनों पर लगाया है। मामले में पुलिस ने 13 लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया है। जो गलत है। उन्होंने दीवार गिराने की घटना को बड़ी साजिश बताते हुए कहा कि विपक्षी द्वारा दीवार गिराने की घटना को स्वयं ही नाटकीय तरीके से अंजाम दिया गया है। जिसमें उनका या परिजनों का कोई सहभागिता नहीं है। क्योंकि जिस घटना के समय दीवार गिराए जाने का दावा किया जा रहा है। उस समय वे पूरे परिवार के साथ वे मऊ फातमा अस्पताल में अपनी बहन सीमा देवी के इलाज के लिए मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। जल्द ही इसका खुलासा भी हो जायेगा।





