पूर्व प्रधान समेत सात पर दर्ज हुआ मुकदमा, पति पत्नी जख्मी
फरसाटार गांव में हुआ बवाल
पूर्व प्रधान समेत सात पर दर्ज हुआ मुकदमा, पति पत्नी जख्मी
फरसाटार गांव में हुआ बवाल





बलियाः जनपद बलिया अंतर्गत उभांव थाना के फरसाटार गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ। जिसमें एक पक्ष के चिंता देवी एवं राजकुमार राजभर पति पत्नी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिन्हें उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। राजकुमार को सर में गंभीर चोट लगने के कारण डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में जख्मी चिंता देवी के लिखित तहरीर पर उभांव थाना पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान जफरुल हक उर्फ पप्पू, रामचीज राजभर, संजय, हंसनाथ राजभर, चंद्रशेखर राजभर, किशन, वकार अहमद समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरु कर दिया। जख्मी चिंता देवी ने बताया कि पड़ोसी से विवाद के समय गांव के पूर्व दागी प्रधान जफरुल हक उर्फ पप्पू ने मौके पर पहुंचकर विपक्षी को ललकारा और लाठी डंडे से उनकी पिटाई करवा दिया। जिनका विवादित जाति प्रमाणपत्र के कारण गांव के पूर्व प्रधान जफरुल हक की प्रधानी चली गई थी। इसी मामले में दूसरे पक्ष से कृष्ण राजभर, रामचीज राजभर एवं चंद्रशेखर राजभर को भी चोटें आई है।


