big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

आधी रात को दबंगों ने हमला कर गिरा दी बाउंड्री, वीडियो वायरल

विरोध करने पर रोड़ेबाजी में प्रोफेसर संग चार जख्मी, उभांव पुलिस को दी तहरीर

R News Manch

आधी रात को दबंगों ने हमला कर गिरा दी बाउंड्री, वीडियो वायरल

विरोध करने पर रोड़ेबाजी में प्रोफेसर संग चार जख्मी, उभांव पुलिस को दी तहरीर

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना अंतर्गत रामपुर कानूनगोयान गांव में करीब 25 की संख्या में दबंगों ने अचानक हमला कर प्रो अजय गुप्ता की बांउड्री को गिरा दिया और इसका विरोध करने पर मौजूद लोगों पर रोड़ेबाजी कर दी। जिससे मुंबई के प्रोफेसर डा. अजय गुप्ता 55 वर्ष, विजय गुप्ता 50 वर्ष, रमाशंकर गुप्ता 40 वर्ष एवं रोहित गुप्ता 15 वर्ष गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जख्मी अजय गुप्ता ने गुरुवार को उभांव थाना पुलिस को लिखित तहरीर देर कर कार्रवाई की मांग किया है। पूरी घटना पास के सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जो सोशल साइट पर वायरल हो गया है। जख्मी प्रोफेसर अजय गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि दबंगों द्वारा बाउंड्री गिराने में लाठी, डंडा, राॅड और अन्य लोहे के सामान से लैस करीब 25 लोग शामिल थे।


R News Manch

Related Articles