big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

तिरंगा यात्रा में हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

रसड़ा के तिरंगा यात्रा में शामिल हुए दिग्गज भाजपा नेता 

R News Manch

तिरंगा यात्रा में हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

रसड़ा के तिरंगा यात्रा में शामिल हुए दिग्गज भाजपा नेता

बलिया: जनपद बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। सैकड़ों लोग हाथ में तिरंगा लहराते हुए इस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगे। रसड़ा नगरपालिका बाज़ार में तिरंगा यात्रा नाथ बाबा चौराहा से पानी टंकी रोड, ब्रह्म स्थान होते हुए प्यारे लाल चौराहा, स्टेशन रोड, मुंशफी चौराहा, गांधी पार्क होते हुए नाथ बाबा चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम संयोजक संदीप सोनी एवं वेद प्रकाश सिंह रिंकू, जय प्रकाश वर्मा, प्रदीप सिंह ने भारत माता एवं सेना के समर्थन में जमकर गगनभेदी जयकारे लगाए। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, बाल्मीकि त्रिपाठी, महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी जी महाराज, अरुण भारती, इंद्रजीत सिंह, निखिल त्रिपाठी, राजीव श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, दिनेश तिवारी समेत अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगरवासी शामिल रहें। साथ ही पूर्व सैनिक संगठन चिलकहर ब्लॉक अध्यक्ष महात्मा सिंह, निदेशक हकदार पाण्डेय, उपाध्यक्ष गिरीश सिंह, दिलीप, भरद्वाज, सुरेश प्रसाद, रसड़ा ब्लाक से अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रुस्तम, अंजनी चौहान, जयप्रकाश, राजेश सिंह, महेन्द्र नाथ सिंह, सतेंद्र सिंह भी शामिल हुए।


R News Manch

Related Articles