तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सेना के सम्मान का दिया संदेश
बेल्थरारोड नगर में जुटा हुजूम, भारतीय सेना के शौर्यगाथा की हुई चर्चा
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सेना के सम्मान का दिया संदेश
बेल्थरारोड नगर में जुटा हुजूम, भारतीय सेना के शौर्यगाथा की हुई चर्चा
निकला भव्य तिरंगा यात्रा






बलिया: आपरेशन सिंदूर के बाद सेना के सम्मान में गुरुवार को शाम में बलिया जनपद के बेल्थरारोड में तिरंगा यात्रा निकाला गया। जो देर शाम तक नगर के जननायक चंद्रशेखर पार्क से निकला तिरंगा यात्रा रेलवे चैराहा, मुख्य मार्ग होते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा में मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी शामिल हुए। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को याद करते हुए तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान युवाओं और भाजपा नेताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष किया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा भी किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सेना के सम्मान में भारतीय जल, थल एवं नभ तीनों सेना के शौर्यगाथा की भी चर्चा किया और राष्ट्रभक्ति के प्रति युवाओं को जागरुक किया। तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व विधायक गोरख पासवान, नपं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, अरुण कुमार तिवारी लुड्डू बाबा, प्रमोद सिंह, रीना राव, आलोक गुप्ता, अमरजीत सिंह, सोनू गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, जयप्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश फौजी, सतीश गुप्ता, पंकज मिश्र समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और नगरवासी शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा के तहत उभांव थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौजूद रहें।



