big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलियामऊराजनीति

इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्लेन हाईजैक कर बने सुर्खियों के नायक, डॉ. भोला पांडे

ऐसे थे डा . भोला पांडे: पुण्यतिथि पर विशेष

R News Manch

इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्लेन हाईजैक कर बने सुर्खियों के नायक, डॉ. भोला पांडे

ऐसे थे डा . भोला पांडे: पुण्यतिथि पर विशेष

यूपी: बागी बलिया जनपद के लाल, पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. भोला पांडे की पहली पुण्यतिथि आज है। हर तरफ कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बलिया में भी जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा और संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

डॉ. भोला पांडे अपने साहसिक और बागी तेवरों के लिए हमेशा चर्चा में रहे। 1980 और 1989 में वे द्वाबा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। बाद में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भी रहे।

प्लेन हाईजैक कर आए थे सुर्खियों में…

जनता पार्टी की सरकार के दौरान 1978 में जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया गया, तो पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश था। इसी बीच बलिया के लाल डॉ. भोला पांडे ने अपने साथी के साथ पालम एयरपोर्ट से इंडियन एयरलाइंस के विमान का हाईजैक कर सबको चौंका दिया। यात्रियों को डराने के लिए उन्होंने क्रिकेट की गेंद को बम और खिलौने को पिस्टल बताकर धमकी दी। यह घटना तत्कालीन सरकार को सकते में डाल गई थी। बाद में वाराणसी एयरपोर्ट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के हस्तक्षेप से यात्रियों को मुक्त कराया गया और पांडे गिरफ्तार हुए।

इंदिरा गांधी के सत्ता में लौटने के बाद उनकी रिहाई हुई और वे कांग्रेस राजनीति में और अधिक सक्रिय हो गए।

 


R News Manch

Related Articles