भावुकता से सराबोर हुई विदाई
सीयर ब्लॉक के एडीओ कृषि और स्थापना लिपिक को दी गई यादगार विदाई




भावुकता से सराबोर हुई विदाई:
सीयर ब्लॉक के एडीओ कृषि और स्थापना लिपिक को दी गई यादगार विदाई
दो बीडीओ भी हुए शामिल, नम हो गईं आंखें
बलिया: सीयर ब्लॉक में गुरुवार को ऐसा भावुक क्षण आया, जब वर्षों तक सेवा देने वाले दो प्रमुख अधिकारियों, स्थापना सीनियर लिपिक श्री रामलाल गुप्ता और एडीओ एजी ज्ञान प्रकाश को उनके सेवाकाल की पूर्णता पर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। विदाई कार्यक्रम में मौजूद हर आंख नम थी, माहौल किसी पारिवारिक विदाई से कम नहीं लग रहा था।
कार्यक्रम में सीयर के बीडीओ राजन कुमार और पंदह बीडीओ श्रवण कुमार गुप्ता ने मिलकर दोनों अधिकारियों को छाता, बैग और रामचरितमानस की प्रतिलिपि भेंट की। अधिकारियों ने उन्हें स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।
जैसे ही सहकर्मियों ने उनके कार्यों की सराहना करनी शुरू की, वरिष्ठ लिपिक श्री रामलाल गुप्ता की आंखें छलक उठीं। मंच पर ही भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें सहारा दिया और ढांढस बंधाया।
इस भावुक पल में एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी रविभिषण सिंह, एडीओ समाज इरशाद अहमद भी उपस्थित थे। साथ ही ग्राम विकास अधिकारियों और सचिवों की लंबी फेहरिस्त में रामकिशोर, दयानंद कुशवाहा, अमित आनंद, अविनाश गुप्ता, विजेंद्र कुमार, सीमा यादव, संजू यादव, संध्या यादव, सविता समेत अनेक ने माला पहनाकर और उपहार देकर दिल से विदाई दी।
विदाई समारोह भले ही एक औपचारिक कार्यक्रम था, लेकिन इसने एक परिवार की याद दिला दी। जहां वर्षों साथ बिताने के बाद विदा होते अपने को कोई रोक नहीं पाया। ब्लॉक का माहौल देर तक नम रहा, लेकिन मुस्कानों और शुभकामनाओं के साथ विदाई को एक सुंदर याद में बदल दिया गया।








