big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

महावीरी झंडा पूजन जुलूस के बाद सूखे तालाब में मिली खंडित मूर्तियाँ

बेल्थरारोड में शर्मनाक घटना: वीडियो वायरल होते ही मचा हंगामा

R News Manch

बेल्थरारोड में शर्मनाक घटना : महावीरी झंडा पूजन जुलूस के बाद सूखे तालाब में मिली खंडित मूर्तियाँ, वीडियो वायरल होते ही मचा हंगामा

बलिया: एक ओर बेल्थरारोड नगर में मंगलवार को महावीरी झंडा पूजन एवं भव्य जुलूस का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ, वहीं दूसरी ओर गुरुवार को नगर में हिंदू समाज की आस्था को झकझोर देने वाली शर्मनाक तस्वीर सामने आई। नगर के वार्ड संख्या 11 राधिका मैरिज हाल गली स्थित सूखे तालाब में भगवान हनुमान सहित कई देवी-देवताओं की खंडित प्रतिमाएँ फेंकी मिलीं।
स्थानीय लोगों ने जब इस नजारे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया तो यह देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद नगर में आक्रोश और निंदा का माहौल छा गया। लोगों का कहना है कि प्रतिमा का इस तरह अपमान हिंदू समाज की आस्था पर सीधा प्रहार है।
इस पूरे प्रकरण पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजू सिंह चंदेल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने गुरुवार की शाम अपने फेसबुक पेज पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि
“यह कार्य अत्यंत निंदनीय और असहनीय है। प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।”
इधर कुछ लोगों की सक्रियता से सूखे तालाब से खंडित प्रतिमाओं को हटाया भी गया, लेकिन सवाल यह बना हुआ है कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों की हिम्मत आखिर इतनी कैसे बढ़ गई?
फिलहाल प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। वहीं आमजन में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।


R News Manch

Related Articles