big breakingबलिया

पूर्व मंत्री छट्ठू राम की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

डायरिया की शिकायत, सीयर सीएचसी अस्पताल में हुए भर्ती

R News Manch

पूर्व मंत्री छट्ठू राम को हुआ डायरिया

बलिया: भाजपा नेता और दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री छट्ठू राम को डायरिया की शिकायत पर शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर स्थित सीयर सीएचसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जिन्हें जावेद अहमद, अमरजीत सिंह ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश सिंह ने बताया कि डायरिया की शिकायत के कारण भाजपा नेता छट्ठू राम जी को काफी कमजोरी हो गई है। जिनका इलाज जारी है। उनकी हालत में काफी सुधार है। जिनके तबीयत बिगड़ने की शिकायत मिलते ही भाजपा नेता और निवर्तमान नप चेयरमैन दिनेश गुप्ता, संजय जायसवाल, सतीश गुप्ता, सोनू फरसाटारी, लड्डू बाबा, विपिन सिंह, गुड्डू सिंह, अमित सिंह समेत अनेक लोग अस्पताल पहुंचे और हालचाल जाना। जिन्हें देर रात इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *