big breakingअन्यउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया
खेत में अधमरा मिला राजमिस्त्री
गले पर गमछे के निशान, हत्या की आशंका से दहशत






खेत में अधमरा मिला राजमिस्त्री, गले पर गमछे के निशान, हत्या की आशंका से दहशत
बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के चंद्रौल गांव में रविवार सुबह सनसनी फैल गई, जब महिला कॉलेज के पीछे अरहर के खेत में 36 वर्षीय राजमिस्त्री अमित राजभर अधमरा हालत में पड़ा मिला। उसके गले पर गमछे से दबाने के गहरे निशान देख हत्या की साजिश की आशंका गहरा गई है।
परिजनों के मुताबिक, अमित शनिवार शाम अपने पिता को खाना देने निकला था और रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। रातभर तलाश के बाद सुबह खेत से अर्द्धमृत अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि गांव में दहशत और दबी जुबान से चर्चाओं का दौर जारी है।


