big breakingक्राइमबलिया

अवैध चाकू और शराब के साथ चार गिरफ्तार

दो चाकू और 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के तहत आज विभिन्न स्थानों से अवैध चाकू और शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र के निर्देश पर मुखबीर की सूचना के आधार पर नवागत सीयर चैकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने सूचना मधुबन रेल क्रासिंग के पास से जुगनू कुमार ग्राम फरसाटार और पतिराम ग्राम मझौवां निवासी को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 10-10 लीटर शराब बरामद किया है। वहीं उभांव थाना के एसआई रज्जन द्विवेदी ने दैनिक चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर घेराबंदी कर खैराखास गांव के पास से प्रमोद ग्राम मुजौना चंदनपट्टी को पकड़ लिया। जिसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। साथ ही तुर्तीपार चैराहा के पास से भी पुलिस ने राजाराम ग्राम शेखपुर निवासी को एक अवैध चाकू के साथ पकड़ लिया। चारों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

 

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *