big breakingक्राइमबलिया

भूमि रजिस्ट्री के नाम पर हड़प लिए सात लाख

मऊ निवासी दंपति पर बलिया के उभांव थाना में मुकदमा दर्ज

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के बिठुआ गांव में भूमि रजिस्ट्री के नाम पर मऊ निवासी दंपति ने सात लाख रुपए हड़प लिए। जिसके कारण पीड़िता के लिखित तहरीर पर उभांव पुलिस ने विमला देवी एवं पति रामवृक्ष ग्राम रसूलपुर इनामुद्दीनपुर दोहरीघाट जनपद मऊ निवासी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई बलिया न्यायालय के निर्देश पर किया है। पीड़िता मंजू देवी ने बताया कि बिठुआ गांव में 15 फरवरी 2020 को आरोपी दंपति ने ने बिठुआ बाहर के आराजी नं. 325 ग रकबा सवा पांच डिसमिल के लिए दस लाख में सौदा तय किया। इसके लिए सात लाख रुपया दिया गया और रजिस्ट्री के समय 3 लाख रुपया देना था। इसका लिखित एकरारनामा बनाया गया। लेकिन करीब तीन वर्ष बीतने के बाद भी न तो दंपति भूमि रजिस्ट्री करने को तैयार है और न ही पैसे वापस कर रहे है। जिसके कारण पीड़ित पक्ष महीनों से तहसील और थाने का चक्कर लगा रहा है। अब पीड़िता के शिकायत पर बलिया न्यायालय के निर्देश के बाद उभांव थाना पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ भादवि की धारा 406, 420 और 504 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *