big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

9 वर्ष के बच्चे के साथ हैवानियत

अप्राकृतिक यौन शोषण का मुकदमा हुआ दर्ज

R News Manch

उभांव थाना क्षेत्र में 9 वर्ष के बच्चे के साथ हैवानियत, अप्राकृतिक यौन शोषण का मुकदमा हुआ दर्ज

बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड नगर में महज 9 वर्ष के एक बच्चे के साथ हैवानियत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित बच्चे के मां की तहरीर पर उभांव थाना पुलिस ने बुधवार की शाम 4 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित बच्चे का सीयर सीएचसी पर मेडिकल मुआयना भी कराया। जहां डॉक्टर ने मामले में एक्सपर्ट ओपिनियन के लिए पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी हवशी उसका पड़ोसी है और बच्चे को अकेला पाकर अपने जनरल स्टोर की दुकान में ले जाकर मनमानी किया। तबियत बिगड़ने पर बच्चे ने घटना की जानकारी अपनी मां को दिया। जिसके बाद नगर में सनसनी फैल गई।


R News Manch

Related Articles