big breakingबलिया

घरेलू हिंसा के आरोपी पति ने न्यायालय के सीढ़ी पर ही पत्नी को पीटा

बलिया कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

R News Manch

घरेलू हिंसा के आरोपी पति ने न्यायालय के सीढ़ी पर ही पत्नी को पीटा
बलिया कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
बलियाः घरेलू हिंसा के आरोपी पति ने बलिया न्यायालय के सीढ़ी पर ही पीड़िता पत्नी की फिर से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता पत्नी के उक्त आरोप के मामले में बलिया कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अधिवक्ता पति भारत सिंह ग्राम विजयीपुर अधिवक्ता नगर कोतवाली निवासी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता पत्नी फिलहाल अपने मायके में रह रही है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 17 फरवरी की है। जब वह अपने पति के साथ चल रहे घरेलु हिंसा व 125 के वाद संबंधित मामले में पैरवी करने अपर प्रधान न्यायाधिश बलिया न्यायालय पहुंची थी। जहां उसके पक्ष में न्यायालय से भरण पोषण का आदेश हुआ है। न्यायालय से वह बाहर निकल ही रही थी कि कोर्ट के सीढ़ी के पास ही उसके पति और अधिवक्ता भारत सिंह ने उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने करीब छ दिन बाद नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।


R News Manch

Related Articles