big breakingक्राइमबलिया

वेलेंटाइन डे के दिन पत्नी की विदाई के लिए बिटिया के साथ थाने पहुंचा पति

मायके गई पत्नी अब पति के साथ रहने से कर रही इंकार, परिजन परेशान

R News Manch

बलियाः वेलेंटाइन डे पर जहां पूरी दुनिया प्यार का इजहार कर रही है वहीं इस दिन एक पति अपनी बिटिया को गोद में लेकर थाने पहुंचा और अपनी बेवफा पत्नी का विदाई करवाने के लिए पुलिस से गुहार लगाया। मामला बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र का है। अवाया गांव से पति को छोड़ मायके गई पत्नी अब अपने ससुराल आने को तैयार ही नहीं है। जिसकी विदाई कराने के लिए मंगलवार को पीड़ित पति उभांव थाना पहुंचा। वेलेंटाइन डे के दिन अपनी बिटिया के साथ थाने में बिलखते पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पीड़ित सुधीर के अनुसार चार वर्ष पूर्व उसकी शादी सिकंदरपुर निवासी निक्की के साथ हुई थी। उसकी एक पुत्री भी है। पत्नी अपने दादा के निधन पर मायके गई और अब ससुराल वाले उसे घर नहीं भेज रहे है। बिटिया को भी त्याग दिया है। जिसके कारण वह पत्नी की विदाई कराने के लिए पुलिस से मदद का गुहार लगाया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *