क्राइमबलिया

खैरा में बालू लदे ट्रक ने बकरी को रौंदा, बिलखता रहा पशुपालक

ग्रामिणों ने सड़क पर पेड़ गिराकर रोका बालू लोडेड वाहनों का रास्ता

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के खैरा खास गांव में बालू भंडारण स्थल से जा रहे बालू लदे ट्रक ने मंगलवार की सुबह बकरी को रौंद दिया। जिससे बकरी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पशुपालक युवक अभिषेक कश्यप सड़क पर ही बकरी के पास रोने बिलखने लगा और लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर नाराज लोगों ने सड़क पर पेड़ गिराकर रास्ता जाम कर दिया और बालू लोडेड ट्रकों और ट्रैक्टरों को रोक दिया। जिससे बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया। चालकों ने किसी तरह पशुपालकों को मनाने की कोशिश की किंतु इसे लेकर मौके पर एक घंटे तक हंगामा होता रहा।
बकरी पालन से ही चलता है अभिषेक का घर
पशुपालक युवक अभिषेक कश्यप के पिता नहीं है और वह बकरी से ही होने वाले आमदनी से परिवार चलाता है। जिसके कारण ग्रामिणों ने भी बालू कारोबारियों पर मुआवजा देने का दबाव डाला किंतु करोड़ों के खेल के घमंड में बालू कारोबारियों ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की ग्रामिणों को ही धमकी दे डाली। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *