big breakingक्राइमबलिया

सौतन स्वीकार करने वाली पहली पत्नी के लिए ससुराल बनी काल कोठरी

मारपीटकर बंद कमरे में छोड़ भागे ससुराल वाले, पिता ने मारपीट और प्रताड़ना का दर्ज कराया मुकदमा

R News Manch

सौतन स्वीकार करने वाली पहली पत्नी के लिए ससुराल बनी काल कोठरी
मारपीटकर बंद कमरे में छोड़ भागे ससुराल वाले, पिता ने मारपीट और प्रताड़ना का दर्ज कराया मुकदमा
बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के बांसपार बहोरवां गांव में सौतन को स्वीकार करने वाली पहली पत्नी के लिए ससुराल अब काल कोठरी बन गई है। ससुराल वाले प्रियंका चैरसिया को मारपीटकर कमरे में बंद कर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंचे युवती के पिता जवाहर लाल ने अब अपनी बेटी के ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ना का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। बिहार के सिवान जनपद अंतर्गत गोपालपुर हुसैनगंज निवासी जवाहर लाल ने बताया कि उसकी पुत्री प्रियंका को ससुराल वाले हत्या करने की नियत से लगातार प्रताड़ित कर रहे है। जिसे ससुराल में ननद और उसके पुत्रों ने मारपीट कर अधमरा करने के बाद एक कमरे में ताला बंद कर देवरिया जनपद के भागलपुर मईल चले गए। गुरुवार की देर शाम कमरे में सांप निकलने पर अधमरी युवती ने शोर मचाया तो ग्रामिण जुटे। इसकी जानकारी ग्रामिणों ने ही युवती के पिता जवाहर लाल को मोबाइल पर दी गई तो वे तत्काल अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां बाहर से ताला बंद देख वे अवाक रह गए। घंटों बाद उसके ननद के पुत्र ने आकर कमरे के बाहर का ताला खोला और ग्रामिणों का गुस्सा देख फरार हो गया। अधमरी हालत में प्रियंका को तत्काल उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवती प्रियंका चैरसिया की करीब दस वर्ष पूर्व बांसपार बहोरवा गांव निवासी सुशील चैरसिया के साथ शादी हुई थी। सुशील वर्तमान में दुबई में है। प्रियंका से कोई संतान न होने पर करीब 15 माह पूर्व ही उसने दूसरी शादी कर ली। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुआ। जिससे परेशान होकर प्रियंका ने सौतन को स्वीकार कर लिया और अपने ससुराल में ही रहने लगी किंतु अब प्रियंका को सुसरालवाले प्रताड़ित कर हत्या करने की साजिश करने लगे।

बंद कमरे में जीने के लिए खाने में मिलता था एक बिस्कुटः प्रियंका
– सौतन के साथ रहने के लिए तैयार प्रियंका चैरसिया को अब ससुराल में ऐसी प्रताड़ना दी जा रही है जो कैदियों को काल कोठरी में भी नहीं मिलता। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रियंका ने बताया कि उसे ससुराल वाले मारपीट कर कमरे में बंद कर दिए और हर दिन जीने के लिए खाने में बस एक बिस्कुट दिया जाता था। जिसके कारण महज 31 वर्ष में वह अब 50 वर्ष की बूढ़ी दिखने लगी है और उसका वनज मात्र 30 किलोग्राम हो गया है। फिर भी प्रियंका ने शादी के सात वचन निभाने के लिए अपने पति के घर में ही रहने का निर्णय लेने पर अब भी टिकी हुई है।


R News Manch

Related Articles