big breakingबलिया

विद्युत एसडीओ कार्यालय पहुंचे नाराज उपभोक्ताओं संग सुभासपा नेता

किया मनमाना बिल निकालने की शिकायत तो मचा हड़कंप

R News Manch

विद्युत एसडीओ कार्यालय पहुंचे नाराज उपभोक्ताओं संग सुभासपा नेता
किया मनमाना बिल निकालने की शिकायत तो मचा हड़कंप
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में गुरुवार को बड़ी संख्या में नाराज उपभोक्ताओं के साथ सुभासपा नेता आतिफ बेल्थरारोड विद्युत एसडीओ कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मीटर रिडरों के मनमानी की शिकायत की। मीटर रिडर घर बैैठे मनमाना बिल निकाल रहे है। जिसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे है। हालांकि मौके पर एसडीओ नहीं मिले। जिसके कारण काफी देर तक हंगामा की स्थिति बनी रही। सुभासपा नेता ने मोबाइल फोन से ही उच्चाधिकारियों से वार्ता किया और मौजूद महिलाओं और विद्युत उपभोक्ताओं की शिकातय दर्ज कराई। जिसके बाद मौके पर जेई हरिप्रताप प्रजापति पहुंचे और उपभोक्ताओं से वार्ता कर कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हो सका और सभी घर लौटे।


R News Manch

Related Articles