big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

उभांव थाना की कमान संभाली नन्ही इंस्पेक्टर अंशिका तिवारी

पुलिसिंग का लिया अनुभव

R News Manch

 

उभांव थाना की कमान संभाली नन्ही इंस्पेक्टर अंशिका तिवारी, पुलिसिंग का लिया अनुभव

बलिया:  मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को उभांव थाना का नजारा बेहद खास रहा। यहां आरबी चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा अंशिका तिवारी ने एक दिन के लिए एक्टिंग इंस्पेक्टर बनकर थाने की कमान संभाली।

सायरन बजाती पुलिस की गाड़ी से जब नन्ही इंस्पेक्टर अंशिका तिवारी थाना परिसर में पहुंचीं, तो प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद महिला दरोगा किरण यादव के साथ बैठकर अंशिका ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

एक्टिंग इंस्पेक्टर ने पुलिस की कार्यशैली को गंभीरता से समझते हुए 24 घंटे की संवेदनशील ड्यूटी का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारियां बहुत बड़ी और कठिन होती हैं, लेकिन यह समाज के लिए सबसे जरूरी भी है।

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने मिशन शक्ति के तहत अंशिका समेत अन्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर एसआई सुमित कुमार, शिक्षक जयकिशन यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

इस पहल ने छात्राओं में जहां आत्मविश्वास जगाया, वहीं लोगों को यह संदेश भी दिया कि बेटियां अब हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भूमिका निभा रही हैं।


R News Manch

Related Articles