पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया बनी एशिया की बादशाह
PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार!


पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया बनी एशिया की बादशाह
PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार!
दुबई में रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत ने 9 वीं बार एशिया कप पर कब्जा जमाया। लेकिन जीत के बाद असली ड्रामा हुआ: भारतीय खिलाड़ियों ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। नतीजा यह हुआ कि एक घंटे तक मेडल सेरेमनी अटकी रही और आखिर में ट्रॉफी ही गायब कर दी गई!
सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों के बीच खाली हाथ ही ट्रॉफी उठाने का जेस्चर किया और टीम ने उसी ‘इमेजिनरी ट्रॉफी’ के साथ जश्न मना डाला।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि “नकवी की हरकत की शिकायत ICC में करेंगे। ट्रॉफी हमारी है, पाकिस्तान की नहीं।”
मैच में तिलक वर्मा (69*) और रिंकू सिंह के चौके ने भारत को आखिरी ओवर में जीत दिलाई। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके।
पाक कप्तान सलमान अली आगा बौखलाए, बोले: “भारत क्रिकेट का अपमान कर रहा।”
भारतीय फैंस बोले: “नो ट्रॉफी, नो प्रॉब्लम… असली ट्रॉफी तो हमारी टीम है!”




