शिक्षक हत्याकांड पर सपा का हल्ला बोल!
परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, अखिलेश यादव को सौंपेंगे रिपोर्ट







शिक्षक हत्याकांड पर सपा का हल्ला बोल! पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, अखिलेश यादव को सौंपेंगे रिपोर्ट
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड के चर्चित शिक्षक देवेंद्र यादव हत्याकांड ने सियासत को गरमा दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार शाम सपा का भारीभरकम प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला।
जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर, विधायक जियाउद्दीन रिजवी, जयप्रकाश अंचल, प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव, प्रदेश सचिव संतोष गर्ग समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
परिजनों ने एसआईटी जांच की मांग रखी तो सपा नेताओं ने भरोसा दिलाया कि रिपोर्ट अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी। मुलाकात के बाद सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और प्रदेश में बढ़ते अपराधों को सरकार की नाकामी बताया।
इस मौके पर भारी भीड़ उमड़ी और माहौल पूरी तरह सियासी हो गया। मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। इस मौके पर सपा नेता अंगद यादव, रुद्रप्रताप यादव, शमशाद बांसपारी, मतलूब अख्तर, आनंद यादव, नन्हे भाई, पतिराम यादव, पिंटू भाई, सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद मो. सद्दाम, सज्जन पासवान अंगद यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहें।
शिक्षक देवेंद्र यादव लूट हत्याकांड में परिजनों ने की एसआईटी की मांग, पुलिस की कार्रवाई पर जताया संदेह
मृतक शिक्षक के पुत्र पवन ने कहाः पुलिस की कार्रवाई लीपापोती वाली, मुझे न्याय चाहिए
शिक्षक देवेंद्र यादव के साथ हुई चर्चित लूट एवं हत्याकांड मामले में पुलिस के कार्रवाई पर परिजनों ने असंतोष जताया और मामले में एसआईटी गठन की मांग की। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित के घर पर पहुंचे उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बागी और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव अंगद यादव से मुलाकात के बाद मृतक शिक्षक देवेंद्र यादव के पुत्र पवन यादव एवं पुत्री साधना यादव ने संयुक्त रुप से पूरे मामले को अब लूट के बजाय हत्या बताया।
दावा किया कि सुनियोजित साजिश के तहत उनके पिता की हत्या की गई है। साथ ही बलिया पुलिस के कार्रवाई को संदिग्ध बताया। पवन यादव ने कहा कि उनका बलिया पुलिस पर अब भरोसा नहीं रहा। उनके पिता की सोने की चेन अब तक नहीं मिली। ऐसे में पकड़े गए बदमाशों की सही शिनाख्त नहीं की जा सकती। कहा कि पुलिस की अब तक की कार्रवाई मामले की लीपापोती शैली में चल रही है।
पवन यादव ने सीएम से मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की और कहा कि पिता के सही हत्यारों के मिलने और हत्या के कारण का खुलासा होने तक वे चुप नहीं बैठने वाले। इसके लिए उन्हें जहां जाना होगा, वे जायेंगे। पुत्री साधना यादव ने भी पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों बदमाशों के इस घटना में संलिप्तता को संदिग्ध बताया। कहा कि अब तक सोने की चेन न मिलना और पकड़े गए बदमाशों की इस हत्याकांड में संलिप्तता का ठोस आधार न मिलने स्पष्ट है कि अब तक की पुलिसिया कार्रवाई आधारहीन है। दावा किया उनके पिता की हत्या पूरी तरह से सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतित हो रहा है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच जरुरी है।
आपको बता दें कि विगत 16 सितंबर को देवरिया जनपद के भरौली कंपोजिट स्कूल से शिक्षिका कंचन सिंह के साथ बाइक से घर आ रहे प्रधानाचार्य देवेंद्र यादव को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया और मुजौना साहुनपुर गांव के पास लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान शिक्षक द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक बदमाश को आजमगढ़ एवं दूसरे बदमाशों को बलिया के खंदवा गांव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
न्याय मिलने तक साथ रहेगा शिक्षक संघ
– उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बागी ने हत्याकांड के शिकार शिक्षक देवेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने पूरी घटना पर दुख व्यक्त किया और मामले में अब तक के पुलिसिया कार्रवाई को पूरी तरह से फर्जी बताया। उन्होंने पुलिस के कार्रवाई की निंदा की और इसके निष्पक्ष जांच की मांग किया।
उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मामले में डीजीपी से मुलाकात कर एसआईटी जांच की मांग करेंगे और न्याय मिलने तक परिवार के साथ रहेंगे। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इस मौके पर मधुबन के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय शंकर यादव, सपा नेता बबन यादव, हरिकिशुन यादव, अमलेश चौहान समेत अनेक लोग मौजूद रहें। समाजवादी नेता राजेश पासवान ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात किया और न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
सपा नेताओं ने भी की जिलाध्यक्ष से वार्ता, जल्द परिजनों से मिलेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल
– मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव अंगद यादव ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव से भी वार्ता किया। जिसके बाद परिजनों को आश्वस्त किया कि सपा अध्यक्ष के निर्देश पर जल्द ही समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल बलिया आकर परिजनों से मुलाकात करेगा। जिसके बाद मामले में उच्चस्तरीय जांच एवं इसके लिए एसआइटी गठन की मांग की जायेगी। उन्होंने कहा कि मामले में अब एसआइटी जांच से ही घटना का सही खुलासा हो सकेगा और परिवार को न्याय मिलेगा। अंगद यादव ने दावा किया कि हत्याकांड में पकड़े गए बदमाश पहले से अपराधी हो सकते है। लेकिन इन अपराधियों का इस अपराध से कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने पुलिस के अब तक के पूरे कार्रवाई को गलत एवं फर्जी बताया। इस कार्रवाई से समाजवादी पार्टी संतुष्ट नहीं है। सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमलेश चौहान ने भी पुलिस के कार्रवाई पर सवालिया निशान उठाया और एसआइटी जांच की मांग किया। इस मौके पर सपा नेता कृष्ण मोहन यादव, बबन यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहें।




