big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया
महिलाओं से दो घटनाओं में लाखों के गहनों की हुई ठगी एवं उच्चकागिरी
एक ही थाना क्षेत्र में हुई वारदात, उभांव पुलिस को बड़ी चुनौती
बलिया में महिलाओं से दो घटनाओं में लाखों के गहनों की हुई ठगी एवं उच्चकागिरी




एक ही थाना क्षेत्र में हुई वारदात, उभांव पुलिस को बड़ी चुनौती
बलिया: जनपद बलिया के एक ही थाना क्षेत्र में एक ही दिन में दो अलग अलग घटनाओं में महिलाओं से लाखों के गहनों की ठगी और उच्चकागिरी हुई। जिससे पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था पर सीधे सवाल उठाने लगा है। मामला उभांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सीधे चुनौती देते हुए ठगो ने सबसे पहले दो महिलाओं से चार लाख के गहनों को ठग कर फरार हो गए। पीड़िता प्रेमा सिंह एवं आशा सिंह ग्राम पूर पकड़ी सिकंदरपुर निवासी ने सीयर पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस अभी इस गुत्थी को समझ ही रही थी कि दो उच्चकों ने रोडवेज के शिव मंदिर के पास से माधुरी गुप्ता 60 वर्ष के गले से लॉकेट खींचकर पैदल ही भाग निकले।




