big breakingबलिया

ईद पर मुस्लिम वोटरों ने भी दिनेश गुप्ता को लगाया गले, हर वर्ग का मिल रहा साथ

ऐतिहासिक चुनाव परिणाम की ओर रेनू गुप्ता, विपक्षी चुनाव लड़ने का नहीं जुटा पायेंगे हिम्मत

R News Manch

जीत का जताया भरोसा, नगर के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ायेंगी रेनू गुप्ता
बलियाः जनपद बलिया के आदर्श नगरपंचायत बेल्थरारोड के मुस्लिम वोटरों से ईद पर निवर्तमान नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने मुलाकात की और उन्हें ईद की बधाई दी। नगर के विभिन्न ईदगाहों पर निवर्तमान नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता सुबह ही पहुंच गए और ईद की नमाज अदा होते ही सभी मुस्लिम भाईयों से बारी बारी से मिले। यहां अन्य भावी प्रत्याशी भी मौजूद रहे लेकिन मुस्लिम भाईयों ने दिनेश गुप्ता को पूरी आत्मियता से गले लगाया और चुनाव में साथ देने का भरोसा दिया। जिसके बाद दिनेश गुप्ता नगर के अधिकांश मुस्लिम भाईयों के घर भी पहुंचे और चुनाव बाद नगर के बचे गलियों को भी रंगीन इंटरलाकिंग से चकाचक करने का भरोसा दिया।
दिनेश गुप्ता का दावाः ऐतिहासिक होगा चुनाव परिणाम, विपक्षी चुनाव लड़ने का नहीं जुटा पायेंगे हिम्मत
नगर में दस वर्ष का अपना लगातार दूसरा कार्यकाल पूरा करने के बाद पिछड़ा वर्ग महिला सीट पर अपनी पत्नी रेनू गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार कर रहे दिनेश गुप्ता ने कहा कि उनकी पत्नी रेनू गुप्ता चुनाव मैदान में है। इस बार मुस्लिम भाईयों के साथ ही हर वर्ग का भारी समर्थन ऐसा मिल रहा है कि इस बार का चुनाव परिणाम ऐतिहासिक होगा। लगातार दो बार के पिछले चुनाव मैदान में एकतरफा जीत का अंतर इसबार और बढ़ने वाला है। नगर के करीब 80 फिसदी जनता का समर्थन और साथ उनके साथ है। इस बार के चुनाव परिणाम के बाद विपक्षी इसके बाद चुनाव लड़ने का हिम्मत तक नहीं जुटा पायेंगे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *